कोहली ने वार्नर की बेटी को भेंट की हस्ताक्षर की हुई टेस्ट जर्सी, वार्नर बोले-'थैंक यू विराट'

 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी बेटी भारतीय कप्तान विराट कोहली की भेंट की हुई टेस्ट जर्सी पहनी हुई हैं। वार्नर ने इस जर्सी को उन्हें भेंट करने के लिए कोहली को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी बेटी उनसे और एरॉन फिंच से कहीं अधिक कोहली की बल्लेबाज की प्रशंसक है।

यहा देखें तस्वीर

वार्नर ने कोहली का किया शुक्रिया

वार्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर जर्सी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं जानता हूं कि हम सीरीज हार गए हैं, लेकिन हमारे पास एक खुश लड़की है। जर्सी तोहफे के रूप में देने के लिए विराट कोहली आपका धन्यवाद। इंडी इसे बहुत पसंद कर रही है। वह पापा और फिंच से अधिक विराट कोहली की फैन है।'

देखें वीडियो, भारतीय क्रिकेटर जो साइड बिजनेस से कमाते हैं करोड़ों

टेस्ट सीरीज के बीच में स्वदेश लौट आए थे विराट
कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे। कोहली जब कप्तान थे तो पहले टेस्ट में भारत 36 रन पर ढेर हो गया था।

गांगुली की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट

ऑस्ट्रेलिया टूर पर टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत दर्ज की
उनके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी और दूसरे टेस्ट में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद सिडनी में मैच ड्रॉ रहा था और ब्रिस्बेन में भारत ने तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज 2-1 से जीत ली।

रहाणे ने बताया, ऑस्ट्रेलिया दौरे से स्वदेश लौटने के बाद क्यों नहीं काटा 'कंगारू' वाला केक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YsFexN

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'