IPL 2020: मुंबई इंडियंस को झटका! रोहित शर्मा के बाकी बचे मैच खेलने पर संशय

नई दिल्ली। ipl 2020 का मुकाबला अपने चरम पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन, इस बीच मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्योंकि, रोहित शर्माी के बाकी मैचों के खेलने पर संशय बन गया है। दरअसल, उनकी इंजरी को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है।

IPL में मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी रोहित शर्मा को भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। क्योंकि, उनकी इंजरी पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। लिहाजा, IPL के बचे मैचों में रोहित शर्मा के खेलने पर संशय बन गया है। हालांकि, उनकी उनकी इंजरी को लेकर मुंबई इंडियंस की ओर से भी अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, उनकी इंजरी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। गौरतलब है कि विगत 18 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था। 23 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी वक्त में घोषणा की गई कि रोहित शर्मा की पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी है। लिहाजा, पोलार्ड को मुंबई का कप्तान बना गया था। ऐसे में अगर रोहित शर्मा शेष मैच नहीं खेले पाते हैं, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह बड़ा झटका होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mlsKle

Comments

Popular posts from this blog

CWC2019: वर्ल्ड कप जीतना है तो आईपीएल की 'खुमारी' से बाहर आ जाओ टीम इंडिया

Asia Cup 2025: Are Suryakumar Yadav's India 'undercooked' for the continental tournament?

Shastri reveals truth behind Jadeja’s CSK exit: 'He always knew ...'