Mahendra Singh Dhoni का नया लुक हो रहा है वायरल, देखकर पहचानना भी होगा मुश्किल

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह ऐसे क्रिकेटर हैं कि अगर क्रिकेट के मैदान में न हों तो खामोशी से जीवन बिताना पसंद करते हैं। पिछले एक साल से वह क्रिकेट से दूर हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना रखी है। लॉकडाउन (Lockdown in india) के दौरान जब पूरी दुनिया के क्रिकेटर अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर आ गए, तब भी माही ने इससे दूरी बनाए रखी। इसके बावजूद वह सालों भर चर्चा में रहें और उनकी चर्चा होती रही। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने लॉकडाउन लुक के कारण चर्चा में हैं।

नया लुक हो रहा है वायरल

लॉकडाउन के कारण महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया से भी दूर हैं। इस कारण दर्शक लंबे समय से उनकी झलक तक नहीं देख पाए हैं। इस बीच अब उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। अपने लेटेस्ट लुक में वह स्पोर्टिंग काली दाढ़ी और आर्मी कट हेयर में नजर आ रहे हैं। एक जमाने में अपने लंबे बालों के लिए मशहूर धोनी को इस लुक में देखकर पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अब धोनी का नया लुक देख कर उन्हें पहचानिए।

 

mahendra_singh_dhoni_new_look.jpg

विश्व कप 2019 के बाद से नहीं उतरे हैं मैदान में

महेंद्र सिंह धोनी पिछली बार मैदान पर टीम इंडिया (Team India) की तरफ से जुलाई 2019 में वनडे क्रिकेट विश्व कप (OdI Cricket World Cup 2019) में दिखे थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में उतरे थे। हालांकि इसमें भारत को हार मिली थी। इस बार वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन से क्रिकेट मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह अनिश्चितकाल के रद्द हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eJfzHI

Comments

Popular posts from this blog

ये हैं IPL हिस्ट्री के सबसे फ्लॉप कप्तान, इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी कप्तानी से मनवा चुके हैं लोहा

Harmanpreet Kaur's form a worry for India

Watch: Rizwan refuses to shake hands with McGrath's family members