सचिन से लेकर गांगुली तक इन 9 भारतीय क्रिकेटर ने किया दिल खोलकर किया दान
नई दिल्ली। भारत पिछले साल मार्च से ही कोरोना महामारी (corona pandemic) से जूझ रहा है। अब एक बार फिर कोरोना भारतीयों लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा है। प्रतिदिन हजारों लोग इसके शिकार हो रहे और तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले साल मार्च में कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज ने दिल खोलकर पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में दान किया था तो अब क्रिकेटर्स भी कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। इस लिस्ट ना केवल भारतीय बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। हाल ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और इसके बाद ब्रेट ली ने दिल खोलकर पीएम केयर्स फंड में लाखों रुपए डोनेट किया। आइए आपको बताते हैं उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने कोरोना प्रभावित लोगों के लिए दिया लाखों रुपए का दान। रोहित शर्मा (80 लाख रुपए) आईपीएल 2021 के बीच बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच टीम इंडिया के प्लेयर्स दिल खोलकर दान कर रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कोरोना संक्रमित लोगों के लिए 80 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम दान की। गौतम गंभीर (2 करोड़) टीम इंडिया ...