कोहली बोले- हमारे बॉलिंग प्लान की पोल खोल दी; फिंच ने कहा- पंड्या ने हमें ब्लू प्रिंट दिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रविवार को सिडनी वनडे में भारतीय टीम को 51 रन से हरा दिया। मैच में भारतीय टीम ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन बेहतर प्रदर्शन सिर्फ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का रहा। चोट के बाद वापसी कर रहे पंड्या ने 14 महीने बाद बॉलिंग की थी। भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन एरॉन फिंच ने भी उनकी तारीफ की। पंड्या ने मैच में 4 ओवर किए और 24 रन देकर एक विकेट लिया। यह विकेट शतक लगा चुके स्टीव स्मिथ का था। इस विकेट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा 389 रन का स्कोर बनाया। यह विकेट नहीं गिरता तो स्कोर 400+ जा सकता था। पंड्या से पूछकर ही उनके बॉलिंग दी: कोहली मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने (पंड्या) ने हमारे बॉलिंग प्लान की पोल खोल दी। उनसे पूछकर ही हमने उनसे बॉलिंग कराने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वे कुछ ओवर कर सकते हैं। बाद में उन्होंने कहा कि वे थोड़ा अच्छा महसूस कर रहे हैं और 2 ओवर कर सकते हैं।’’ IPL में भी बॉलिंग नहीं की थी पंड्या ने 14 महीने बाद बॉलिंग की। उन्होंने पिछली बार 22 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के ख...