कोहली ने कहा- मुझे भारतीय टीम की कप्तानी ऐसे ही अचानक नहीं मिली, इसमें धोनी की बड़ी भूमिका रही
विराट कोहली ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी दिलाने में महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी भूमिका रही है। धोनी की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी अचानक नहीं मिली है। धोनी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह काफी अहम है। कोहली ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम चैटिंग के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा है कि धोनी का उन पर ध्यान देना और रणनीतिक चर्चा करना उनके कप्तान बनने में काफी सहायक रहा है। ‘कभी कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचा’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैंने कभी कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचा था। मेरा मानना है कि चयनकर्ताओं ने भी मुझे अचानक से नहीं बनाया है। यह जिम्मेदारी देने से पहले उन्होंने धोनी से पूछा होगा। मुझे विश्वास है कि मेरे कप्तान बनने में धोनी की अहम भूमिका रही है।’’ ‘अपने आइडिया धोनी से शेयर करता था’ कोहली ने कहा, ‘‘जिस दिन मैं टीम में आया, तभी से बहुत कुछ सीखना चाहता था। मैं चारों तरफ खेल से घिरा रहता था। मैं कई सारे आइडिया धोनी के साथ शेयर करता था। कई बार वे मना कर देते थे, लेकिन जो आइडिया उनको पसंद ...