क्रिकेट वर्ल्ड कपः सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अफगानिस्तान को रौंदना चाहेगा पाक
लीड्स। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ( Pakistan cricket team ) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में जबरदस्त वापसी की। टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि टीम के लिए इतना ही काफी नहीं होगा टीम को अपने आगामी दोनों मैच जीतने तो होंगे ही साथ ही अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा। शनिवार को हेडिंग्ले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपना अगला मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ( afghanistan cricket team ) के खिलाफ खेलेगा। अभ्यास मैच में पाक को हरा चुका है अफगानिस्तानः अफगानिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन फिर भी पाकिस्तान उसे हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकता। इसके पीछे वजह ये है कि अफगानिस्तान टीम वर्ल्ड कप से पूर्व खेले गए अभ्यास मैच में पाकिस्तान को हरा चुकी है। वैसे पाकिस्तान ने पिछले दो मुकबलों में दक्षिण अफ्रीका तथा उसके बाद न्यूजीलैंड को मात दे अपने आप को इस टूर्नामेंट में एक तरह से दोबारा जीवित कर लिया है। न्यूजीलैंड का तो उसने इस विश...