विश्व कप क्रिकेट 2019 : बेन स्टोक्स का हरफनमौला प्रदर्शन, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी करारी शिकस्त
लंदन : मेजबान इंग्लैंड ने विश्व कप क्रिकेट का शानदार आगाज करते हुए उद्धाटन मैच में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को 105 रनों से करारी मात दी है। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 312 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 68 रन बनाए तो इंग्लैंड के लिए जोफरा आर्चर ने तीन विकेट निकाले। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेन स्टोक्स को मिला। उन्होंने बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए 89 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी लिए। डिकॉक और डूसैन के अलावा कोई नहीं कर सका इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना दक्षिण अफ्रीका की ओर से पारी की शुरुआत क्विंटन डिकॉक और हाशिम अमला ने की। लेकिन जोफरा आर्चर के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद अमला के हेलमेट पर लगी और वह रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद एडेन मार्करम भी ज्यादा ...